दांत और मुंंह की बीमारियों के इलाज में सहायता के लिए शुरू हुआ सरकार का 'ई-दंतसेवा ऐप'

दांत और मुंंह की बीमारियों के इलाज में सहायता के लिए शुरू हुआ सरकार का 'ई-दंतसेवा ऐप'

सेहतराग टीम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के साथ मिलकर ई-दंतसेवा एप लॉन्च किया। इस एप की मदद से न सिर्फ लोगों के मुंह संबंधी बीमारियों के बचाव के उपाय बताए जायेंगे बल्कि उनका इलाज भी किया जायेगा। इस एप की खासियत यह है कि कोई भी इस एप पर मुंह और दांत से जुडी समस्याओं के बारे में सवाल पूछ सकता है और विशेषज्ञ उनका जवाब देंगे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को ई-दंतसेवा एप का उद्धघाटन करते हुए इसे देशव्यापी स्तर पर लाने की बात कही। ई-दंतसेवा एप में राष्ट्रीय दंत चिकित्सा सेवा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के अलावा स्वास्थ्य सेवा केन्द्रों की सूची एवं अन्य विस्तृत जानकारी दी गयी है। इसके आलावा इसमें देश भर में मौजूद दंत चिकित्सा के शिक्षण संस्थानों की लिस्ट दी गयी है।

 इस एप में दूर-दराज के इलाकों में मरीजों को चिकित्सा केन्द्र खोजने में मदद के मोबाइल ऐप और वेबसाइट के माध्यम से पास के चिकित्सा अस्पतालों की लोकेशन भी दी गयी है। जीपीआरएस सेवा के जरिये मरीज चिकित्सा केन्द्र तक पहुंच सकेंगे।

एप में मुंह की बिमारियों से जुड़े मिथक और गलत जानकारियों से मरीजों को बचाने के लिये प्रामाणिक वैज्ञानिक स्रोतों से उपलब्ध करायी गयी जानकारियों को  मुहैया कराया गया है। इसमें मरीज किसी बीमारी में क्या करें और क्या न करें, किस तरह की सावधानी बरते, ऐसी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इस आपकी मदद से मुंह की बीमारियों में मदद का लाभ एक साथ सौ करोड़ लोग उठा सकेंगे। इसे आलावा दंत चिकित्सा से जुड़ी जानकारियों पर आधारित एक पुस्तिका का ब्रेल लिपि में अनावरण भी किया गया है।

 

इसे भी पढ़ें-

दवाओं पर मुनाफाखोरी से बचने के लिए ट्रेड मार्जिन तय करने का प्रस्ताव

'पटना' बाढ़ के बाद अब डेंगू की गिरफ्त में, ऐसे में क्या करें और क्या न करें?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।